फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now exam will not be able to replace other, bar code will open

अब दूसरे के स्थान पर नहीं दे सकेंगे परीक्षा, बार कोड खोलेगा पोल

Sun, 09 Feb 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now exam will not be able to replace other, bar code will open
अब दूसरे के स्थान पर नहीं दे सकेंगे परीक्षा, बार कोड खोलेगा पोल
विज्ञापन

प्रवेश पत्र में फोटो के नीचे डाला गया बार कोड, उत्तर पुस्तिकाओं के पन्नों की अदला-बदली रोकने को बोर्ड ने जारी की कोड वाली कापियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में नकल पर नकेल लगाने के लिए लगातार कवायदें कर रहा है। परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग के साथ ही इस बार के प्रवेश पत्र में बार कोड की व्यवस्था की गई है। बार को स्कैन करते ही परीक्षार्थी की कुंडली सामने आ जाएगी। इससे दूसरे के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने की गुंजाइश नहीं रहेगी।
18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में जिले के 77 केंद्रों पर 46 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्रों का वितरण किया जा रहा है। प्रवेश पत्र में परीक्षार्थी के फोटो के नीचे एक बार कोड डाला गया है। परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी पर संदेह होने पर सचल दल इसी बार कोड को स्कैन करेगा। इसे स्कैन करने पर परीक्षार्थी की फोटो, नाम, अनुक्रमांक, कालेज, परीक्षा केंद्र के साथ पंजीकरण संख्या, जनपद व कालेज कोड भी प्रदर्शित होगा। प्रवेश पत्र में ब्योरा और उपस्थित परीक्षार्थी में अंतर मिलने पर संदिग्ध छात्र पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के पन्नों की अदला-बदली रोकने के लिए बोर्ड ने कोड वाली कापियां जारी की हैं। इसके हर पन्ने पर कोड अंकित है। पन्ने बदलने पर कोडिंग से गड़बड़ी का मामला खुल जाएगा।
विज्ञापन

--------
बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के नहीं उतरवाए जाएंगे जूते-मोजे
मंझनपुर। परीक्षा के दौरान छात्रों को सीटिंग प्लान के तहत बैठाया जाएगा। इस बार परीक्षा में तलाशी के समय छात्र-छात्राओं के जूते-मोजे नहीं उतरवाए जाएंगे। छात्राओं की तलाशी महिला शिक्षक ही लेंगी। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से मिले आदेश के बारे में केंद्र व्यवस्थापकों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
200 मीटर परिधि में लागू रहेगी धारा 144
मंझनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के समय परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा के समय ध्वनि विस्तारक यंत्रों केइस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेटश मशीनें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed