फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Now, children will learn lessons on environmental conservation.

Kaushambi News: अब बच्चे पढ़ेंगे पर्यावरण संरक्षण का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Now, children will learn lessons on environmental conservation.
जिला बेसिक ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाएगा। साथ ही ई-कचरा प्रबंधन और ओजोन संरक्षण पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में ई-कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की दिशा में पहल की है। अभियान के तहत विद्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के उचित निस्तारण व पुनः उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में ई-कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित कर पुराने मोबाइल, चार्जर, कीबोर्ड, माउस, तार, बैटरी और अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की सूची तैयार कर अधिकृत ई-कचरा संग्रहकर्ताओं के माध्यम से उसका सुरक्षित निस्तारण कराया जाएगा। जागरूकता अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण और शपथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रार्थना सभा में ओजोन फ्रेंडली उत्पादों के उपयोग, ओजोन परत के महत्व और उसके क्षरण से होने वाले दुष्परिणामों पर व्याख्यान भी कराए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि छात्र-छात्राएं स्वयं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों और अपने परिवार व समाज को भी ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed