फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Notices to Two Firms Supplying Materials in Nevada

नेवादा में सामग्री आपूर्ति करने वाली दो फर्मों को नोटिस

Fri, 19 Nov 2021 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Notices to Two Firms Supplying Materials in Nevada
क्षेत्र पंचायत नेवादा की परियोजनाओं में वर्ष 2020-21 में पंचम वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों में सामग्री आपूर्ति करने वाली दो फर्मों ने अनियमितता बरती है। मामला सामने आने के बाद लापरवाही बरतने वाली दो आपूर्तिकर्ता फर्मों को बीडीओ ने नोटिस जारी किया है। बीडीओ नेवादा देवेंद्र ओझा ने फर्म मालिकों से तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने फर्मों को काली सूची में शामिल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राज्य पंचम वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग मद से वर्ष 2020-21 क्षेत्र पंचायत नेवादा में विभिन्न परियोजनाओं का विकास कार्य कराया जाना प्रस्तावित किया गया था। परियोजनाओं में होने वाले कार्यों के लिए सामग्री आपूर्ति की जिम्मेदारी मेसर्स सुनील ट्रेडर्स सेंवथा नेवादा व मेसर्स मां दुर्गा ट्रेडर्स ईडब्ल्यूएस 494 नीमसराय कालोनी प्रयागराज को दी गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों फर्मों के मालिकों ने प्रस्तावित परियोजना पर सामग्री आपूर्ति करने में लापरवाही बरती है। अधिकतर परियोजनाओं में सामग्री आपूर्ति ही नहीं की गई। ऐसे में प्रस्तावित परियोजना का कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी देवेंद्र ओझा ने दोनों फर्मों को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर लिखित जवाब मांगा है। साथ ही आधी अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सामग्री आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। आदेश नहीं मानने पर बीडीओ ने दोनों फर्मों को काली सूची में शामिल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed