फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   noida team won the cricket match

नोएडा की टीम ने प्रयागराज को दी शिकस्त

Sun, 01 Mar 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
noida team won the cricket match
noida team won the cricket match - फोटो : KAUSHAMBI
नोएडा की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

फसैया मैदान पर खेली जा रही लेदरबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को प्रयागराज और नोएडा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। नोएडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रयागराज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 146 रन बनाए। प्रयागराज के अभिषेक ने 46 रनों का योगदान दिया। नोएडा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.5 गेंदों मे दो विकेट पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। नोएडा की तरफ से पिचर ने नाबाद शतक बनाया।

पिचर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि रणविजय निषाद, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखलाल मौर्या व टूर्नामेंट के आयोजक अरुण केसरवानी ने विजेता टीम को शील्ड तथा नकदी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेतन पंडा, खुशनूर मियां, विनोद चौधरी, मनीष सहगल, मूल प्रकाश तिवारी, घनश्याम केसरवानी, जितेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed