{"_id":"5c33a877bdec2256ce082117","slug":"no-arrangement-in-cold-from-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के साथ नगर पलिका ने किया मजाक, ठंड में ठिठुरे असहाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के साथ नगर पलिका ने किया मजाक, ठंड में ठिठुरे असहाय
Tue, 08 Jan 2019 12:59 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। नगर पालिका भरवारी इलाके के गरीब, असहायों के साथ सोमवार को तगड़ा मजाक हुआ। सुबह से ही असवां, परसरा, खल्लाबाद, रोही, सईगंज, चंदीपुर सहित तमाम गांवों से महिलाएं और पुरुष कंबल मिलने की आस में कार्यालय पहुंचे थे। यहां आए गरीबों की संख्या पांच सौ के पार हो गई। शरीर पर तंगहाल फटे-पुराने कपड़े पहने यह दिनभर कंबल के इंतजार में बैठे रहे। किसी ने खाना नहीं खाया था तो किसी के घरवाले कंबल आने का इंतजार कर रहे थे। शाम को अचानक माइक से एलान किया गया कि कंबल वितरण नहीं होगा। इसे लेकर लोग अपनी गरीबी को कोसने लगे। इससे नाराज सभी लोग नगर पालिका कार्यालय में धरने पर बैठ गए।
नगर पालिका प्रशासन की तरफ से ठंड में ठिठुर रहे गरीबों को राहत देने के लिए अलाव की व्यवस्था कराई गई। गरीब लोग अलाव तो ताप रहे थे लेकिन कोई घर जाने को राजी नहीं था। देर रात चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाया तो सभी घर चले गए। ईओ गिरीश चंद्र ने बताया कि गरीबों को कंबल दिया जाना था। लेकिन भीड़ ज्यादा हो गई। इस वजह से भगदड़ की संभावना बन चुकी थी। इसे लेकर गांव-गांव (पालिका क्षेत्र) जाकर कंबल बांटने की योजना तैयार की गई है।