फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   nirbheek hokar bhavishy sanvaaren ladakiyaan

निर्भीक होकर भविष्य संवारें लड़कियां

Sat, 27 Jul 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
nirbheek hokar bhavishy sanvaaren ladakiyaan
nirbheek hokar bhavishy sanvaaren ladakiyaan - फोटो : KAUSHAMBI
निर्भीक होकर भविष्य संवारें लड़कियां
विज्ञापन

- बालिका सुरक्षा अभियान के तहत सूरज प्रसाद कृष्णा देवी इंका में हुई गोष्ठी
अजुहा। बेटियां आज किसी मायने में लड़कों से पीछे नहीं है। वह आसमान की बुलंदी छू रही हैं। ऐसे में बेटियों को निर्भीक होकर अपने कॉरियर पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें किसी से डरना नहीं चाहिए। कोई सताता है तो पुलिस से मदद ली जाए। यह बाते सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने शुक्रवार को सूरज प्रसाद कृष्णा देवी इंटर कॉलेज धुमाई में छात्राओं से कही।

बालिका सुरक्षा व जागरुकता अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में सीओ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर तमाम उपाय कर रही है। स्कूलों के समीप एंटी रोमियो दस्ता मौजूद रहता है। सादी वर्दी में पुलिस के जवान मनचलों पर नजर रखते हैं। इसके बाद भी कोई शोहदा गलत हरकत या फब्तियां कसता है तो उसके लिए यूपी-100 या महिला हेल्प लाइन 1090 पर फोन करके मदद ली जा सकती है। उन्होंने बेटियों को निर्भीक रहकर अपने कॉरियर पर ध्यान देने के लिए कहा। बोले, पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर्य है। किसी भी वक्त फोन करके पुलिस की मदद ली जा सकती है। इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी हनुमान प्रसाद सिंह,राकेश कुमार अग्रहरि, राज अग्रहरि, अनीता मौर्या, राजाराम पाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed