फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nine found a resolution; 125 returned with assurances.

Kaushambi News: नौ को मिला समाधान, 125 आश्वासन पर लाैटे

Sun, 14 Jun 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 14 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nine found a resolution; 125 returned with assurances.
मंझनपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद फरियादी और पुलिस अ​धिकारी। संवाद
समाधान दिवस पर विवाद निपटारे की स्थिति दयनीय है। शनिवार को 13 थानों में से सात थानों में एक भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। कुल 134 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से मौके पर केवल नौ मामलों का ही निदान हो सका।
विज्ञापन

जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए 125 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद से जुड़ी रहीं। कुल 134 प्रकरणों में 96 मामले जमीन और राजस्व के थे। 38 शिकायतें पुलिस संबंधी मामलों से थीं। महेवाघाट में तीन, चरवा में चार, पिपरी में तीन, संदीपनघाट और सैनी में दो, और कड़ाधाम थाने में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। मोहब्बतपुर पइंसा थाने में एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। वहीं मंझनपुर, पश्चिमशरीरा, कौशाम्बी और कोखराज थाने में एक-एक मामले का ही निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

समाधान दिवस में प्राप्त कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। शेष लंबित मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम गठित कर दी गई है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर जांच कराने और समयबद्ध तरीके से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।- सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानावार स्थिति

थाना कुल शिकायतें निस्तारित शेष
मांझनपुर 09 01 08

करारी 05 02 03

पश्चिमशरीरा 16 01 15

महेवाघाट 03 00 03

कौशाम्बी 04 01 03

सराय अकिल 20 02 18

चरवा 04 00 04

पिपरी 03 00 03

संदीपनघाट 02 00 02

कोखराज 18 01 17

सैनी 02 00 02

मोहब्बतपुर पइंसा 00 00 00
कड़ाधाम 10 00 10
----------------------------------------
किसान की बेइज्जती, सिराथू के दो लेखपाल निलंबित
तहसील में पांच दिन पहले घरौनी बनाने की वजह से लेखपाल विवाद के बाद किसान के साथ मारपीट के मामले एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने दो लेखपालों को निलंबित किया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी की थी।
सिराथू तहसील में भदवा गांव के किसान राम भवन नौ जून को घरौनी की नकल लेने के लिए लेखपाल के पास प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए पहुंचे। राम भवन का आरोप है लेखपाल पांच हजार की मांग करने लगे। इस पर उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान लेखपाल से विवाद हो गया और कई साथी मौके पर पहुंचकर मोबाइल तोड़ने के साथ मारपीट करने लगे।

किसान ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। हालांकि, थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। लेकिन सोशल मीडिया पर लेखपालों की ओर मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार सिद्धांत कुमार को दी। लेखपाल किसान को फोन कर धमकी देने लगा, इसका वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को सपा सांसद ने तहसील प्रशासन लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की ।

इस पर एसडीएम ने भदवां गांव के लेखपाल कमल सिंह व बम्हरौली गांव के लेखपाल सुनील द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कार्यालय से संबद्ध दिया। विभागीय जांच चल रही है।

घटना की वीडियो वायरल होने पर मामला संज्ञान में आया था। इसकी गहराई से जांच करने के बाद प्रथम दृष्टया दोनों लेखपाल दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिए गए हैं। मामले में आगे जांच की जा रही है।- योगेश कुमार गौड़, एसडीएम, सिराथू।

मंझनपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद फरियादी और पुलिस अधिकारी। संवाद

मंझनपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद फरियादी और पुलिस अधिकारी। संवाद

मंझनपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद फरियादी और पुलिस अधिकारी। संवाद

मंझनपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद फरियादी और पुलिस अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed