{"_id":"897455d5e48920e3f863de2c49fe02f1","slug":"news-hindi-news-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधुरी रसूलीपुर की मतदाता सूची में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधुरी रसूलीपुर की मतदाता सूची में गड़बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी बंधुरी रसूलीपुर गांव के लोगों ने बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सूची का संशोधन कराने और कार्रवाई की मांग की। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
कौशाम्बी ब्लाक के बंधुरी रसूलीपुर गांव निवासी परीक्षित कुमार, मोहनलाल, शिवनाथ, धर्मेंद्र कुमार, मुन्नूलाल, मिठाईलाल, केदारनाथ, ज्ञानचंद्र, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि मतदाता सूची बनाने के लिए गांव में जिस बीएलओ और सुपरवाइजर को लगाया गया था। मनमानी की शिकायत पर उसके खिलाफ जिलाधिकारी ने कार्रवाई कर दी थी। इसके बाद जिस बीएलओ को लगाया गया वह आज तक गांव ही नहीं गया।
उसने भी कुछ करीबियों से सांठगांठ कर सूची बना दी। गांव के लोगों की मानें तो इस सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। गांव के कई लोगों का नाम सूची से गायब है। इसके अलावा कई अज्ञात लोगों का नाम भी सूची में शामिल कर दिया गया है। बताया कि इसकी शिकायत एसडीएम से की गई। उन्होंने कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर मतदाता काफी परेशान हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के आरोप को गंभीरता से लेते हुए उप निर्वाचन अधिकारी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।