{"_id":"799467324d0ea82851a49ff394eabbc0","slug":"news-hindi-news-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटक प्रधान के भाई ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटक प्रधान के भाई ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेरूआ ग्राम प्रधान के भाई ने रविवार की रात फंदे से लटक जान दे दी। रात शराब पीने का विरोध करते हुए परिजनों ने उसे फटकार लगाई थी। युवक को फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुुआ है।
चरवा थाना क्षेत्र बेरूआ गांव निवासी धर्मराज ग्राम प्रधान है। बताया कि उसका भाई अर्जुन(40) पुत्र केशव प्रसाद शराब का लती था। परिजनों के विरोध के बाद भी उसकी आदत में सुधार नहीं हो रहा था।
रविवार की रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा। परिजनों के फटकार लगाने पर वह हाथापाई पर आमादा हो गया। मारपीट के बाद घटना की जानकारी सौ नंबर पर देते हुए कमरे में चला गया। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते युवक फंदे से लटक जान दे दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने प्रधान से युवक के बाबत पूछताछ की। इस पर परिजन उसके कमरे पहुंचे तो उसकी लाश फंदे से लटक रही थी। युवक का शव फंदे पर देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों की मदद से शव को फंदे से उतरवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम भेज दिया है। युवक के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ ने बताया कि युवक ने फौरी तौर पर खुदकुशी की है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।