{"_id":"f97a279397d99d39638719fcd1499341","slug":"news-hindi-news-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के उड़े चीथड़े
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मनोहरगंज रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी दिमागी हालत कई साल से ठीक नहीं रहती थी। साथ ही उसे सुुनाई भी कम पड़ता था। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर गांव का रहने वाला राम आसरे (42) पुत्र सुरजन सिंह सोमवार की सुबह घर से खेत की ओर जाने के लिए निकला था।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मनोहरगंज रेलवे क्रासिंग से जैसे ही वह गुजरा तभी इलाहाबाद की ओर से आई ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव की पहचान करने के बाद हादसे की जानकारी मृतक परिजनों के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अधेड़ का दिमागी संतुलन कई साल से ठीक नहीं रहता था। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।