फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nephew who came from Mumbai murdered his aunt, reached the police station with a blood stained machete

Kaushambi : मुंबई से आए भतीजे ने चाची का किया कत्ल, खून से सना गड़ासा लेकर पहुंचा कोतवाली, मचा हड़कंप

Mon, 15 Jul 2024 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 11:33 AM IST
सार

कौशाम्बी जिले के चरवा कोतवाली इलाके के समसपुर गांव में एक युवक ने चारा काटने वाले  गड़ासे अपनी चाची की  हत्या कर दी। कई वार कर उसने चाची को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खून से सना गड़ासा लेकर कोतवाली पहुंच गया और कहा कि मैने चाची की गर्दन काट दी है। मुझे गिरफ्तार कर लो। 

विज्ञापन
Nephew who came from Mumbai murdered his aunt, reached the police station with a blood stained machete
संगीता की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चरवा के समसपुर गांव में रविवार शाम मुंबई से लौटे युवक ने पारिवारिक विवाद में चाची की गड़ासे से वार कर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक गड़ासा लेकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस के सामने खून से सना गड़ासा लेकर खड़े युवक ने थानेदार को चाची का कत्ल करने की जानकारी दी तो वे ही नहीं, अन्य पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


समसपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ मोनू रैदास मजदूरी कर परिवार पालता है। रविवार शाम उसकी पत्नी संगीता देवी (30) बकरियां चराकर लौटीं और उन्हें खूंटे में बांधने लगीं। आरोप है कि इसी बीच महाराष्ट्र के कल्याण से लौटा उसका भतीजा मनफूल चारा काटने वाले गड़ासे से संगीता पर हमला कर दिया। गला कटने से संगीता जमीन पर गिरकर तड़पने लगीं। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते आरोपी युवक ने ताबड़तोड़ कई वार कर अपनी चाची की हत्या कर दी।

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक खून से सना गड़ासा कोतवाली पहुंचा और थानेदार के सामने खड़ा हो गया। खून से सना गड़ासा देख पुलिस कर्मियों के हांथ-पांव फूल गए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। रिश्ते में भतीजे के वार से महिला की मौत के बाद घर के लोग रोते-बिलखते रहे।

सीओ मनोज कुमार रघुवंशी का कहना है कि पारिवारिक विवाद की वजह से युवक ने अपनी ही चाची की धारदार हथियार से हत्या की है। वह हत्या में प्रयुक्त गड़ासा लेकर थाने आया था। आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed