फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Neighbor youth abused teenager by taking hostage

पड़ोसी युवक ने बंधक बनाकर किशोरी से किया दुराचार

Mon, 04 May 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Neighbor youth abused teenager by taking hostage
पड़ोसी युवक ने बंधक बनाकर किशोरी से किया दुराचार
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके की घटना, छेड़खानी के एक मामले में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके की एक किशोरी के साथ शनिवार शाम पड़ोसी युवक ने बंधक बनाकर दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पीड़िता की मां की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं छेड़खानी के एक मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि शनिवार शाम उसकी 14 वर्षीय बेटी पड़ोस में रहने वाली मौसी के यहां कोई सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसे अपने सूने रूम में खींच लिया। बंधक बनाकर आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार किया। चीखने-चिल्लाने पर उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए भगा दिया। इल्जाम है कि उलाहना देने जाने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवारीजनों के साथ अभद्रता भी की। इसी इलाके की एक किशोरी ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़खानी की थी। इस प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में नगर कोतवाल अशोक कुमार का कहना है कि दुष्कर्म की घटना की जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed