{"_id":"6249f5c70c9c536c3756b74a","slug":"neighbor-tenants-had-killed-the-married-woman-after-the-rape-kaushambi-news-ald3301356192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद पड़ोसी किराएदारों ने विवाहिता की गला रेत कर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद पड़ोसी किराएदारों ने विवाहिता की गला रेत कर की थी हत्या
विज्ञापन
Neighbor tenants had killed the married woman after the rape
पश्चिमशरीरा कोतवाली के एक गांव में रहने वाली विवाहिता की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। वारदात में शामिल तीन बदमाशों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। बदमाशों ने बताया शराब के नशे में इसी चाकू से उन्होंने महिला का गला रेता था। घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया है।
रविवार को पुलिस ऑफिस में पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी समर बहादुर ने बताया 25 मार्च की रात पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के एक गांव में घर के अंदर सो रही महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। महिला का पति प्रयागराज में प्राइवेट नौकरी करता है। गांव में महिला अपने तीन बच्चों के साथ अकेली रहती थी। घटना वाली रात महिला घर के पीछे वाले कमरे में सो रही थी, जबकि उसके तीनों बच्चे आगे के कमरे में थे।
देर रात कातिलों ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी और भाग निकले। सुबह बच्चों की सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस व महिला के पति को खबर दी। पति ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। मामले की जांच सीओ सदर डॉ. केजी सिंह व इंस्पेक्टर रोशन लाल को सौंपी गई। इस दौरान महिला के घर के सामने भोला के यहां किराए का कमरा लेकर रहने वाले चित्रकूट जिले के मऊ कोतवाली के बिलावल गांव निवासी दीपक साहू व करारी कोतवाली के रहीमपुर मोलानी के मुश्ताक पर पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन
मुश्ताक व दीपक का आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने दीपक व भोला को हिरासत में ले लिया, जबकि मुश्ताक भागने में सफल रहा। कड़ाई से पूछताछ करने में दोनों ने मुश्ताक के साथ मिलकर हत्या की बात कुबूल कर ली। बताया कि मृतका घर में बच्चों के साथ अकेली रहती थी। वह जिस कमरे में सोती थी वहां दरवाजा नहीं था। इसके अलावा पास में ही एक मकान का निर्माण हो रहा था, जिससे आसानी से अंदर जाया जा सकता था। घटना वाली रात तीनों लोगों ने शराब पी।
इसके बाद मुश्ताक ने महिला के घर जाने की जिद की। दोनों ने मना किया तो उसने उन्हें पीटा। बाद में वह लोग साथ जाने को राजी हो गए। इसके बाद मुश्ताक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। राज नहीं खुले, इसलिए उन्होंने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी।
तमंचा से खुल गया राज
दरअसल जिस विवाहिता का कत्ल किया गया उसके शव के पास मुश्ताक का तमंचा छूट गया था। यह तमंचा मुश्ताक अक्सर कमर में खोंस कर चलता था। मूलत: करारी कोतवाली के रहीमपुर मोलानी निवासी मुश्ताक के खिलाफ मंझनपुर, करारी व पश्चिमशरीरा कोतवाली में आपराधिक रिकार्ड है। इस वजह से वह अक्सर ठिकाना बदलता रहता है। मुश्ताक का तमंचा इलाके के काफी लोगों ने देखा था। घटना स्थल पर जब लोगों ने वहीं तमंचा देखा तभी से खुसर-फुसर होने लगी थी। बताते हैं कि विवाहिता का मायका भी मोलानी में था, सो मुश्ताक से उसकी जान पहचान भी थी।
गैंगरेप की जताई जा रही आशंका
विवाहिता की हत्या मामले में गैंगरेप की आशंका जाहिर की जा रही है। हत्या में पकड़े गए दीपक व भोला यह तो बता रहा है कि भोला ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन खुद को निर्दोष बता रहे हैं। जबकि, पुलिस का मानना है कि उन लोगों ने भी विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया होगा। इस बारे में एएसपी का कहना है स्लाइड टेस्ट के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत का पता चलेगा।