{"_id":"5c2a6da1bdec2256ce081ac8","slug":"negligence-in-health-care-services-is-not-forgiven-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही क्षम्य नहीं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही क्षम्य नहीं: डीएम
Tue, 01 Jan 2019 01:01 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। कलक्ट्रेट में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम मनीष कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए चेताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
बैठक में डीएम ने पहले एमसीटीएस व जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं को चेक वितरण की जानकारी ली। इसके बाद परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, नगरीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय अंधता निवारण,राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की।
इस दौरान स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अधिकारियों, चिकित्सकों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने, प्रसूताओं को इंसेटिव का भुगतान समय से करने का निर्देश दिया। परिवार कल्याण के बावत कैंप लगाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्देश दिया। निर्देशित किया कि प्रसव के बाद प्रत्येक महिला को कम से कम 48 घंटे तक अस्पताल में जरूर रखें। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही डिस्चार्ज करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ. दीपक सेठ, सीडीओ इंद्रसेन सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।