{"_id":"63db375c693db9319c08ed59","slug":"na-kaushambi-news-c-3-1-46356-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विवाहिता को जिंदा जलाने में पति समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विवाहिता को जिंदा जलाने में पति समेत चार पर केस दर्ज
Thu, 02 Feb 2023 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जिंदा जलाने में पति समेत चार पर केस दर्ज
गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
चार दिन पहले पिपरी कोतवाली क्षेत्र के औधन गांव में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के औधन गांव में चार दिन पहले विवाहिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग से जलाने के मामले में पुलिस ने पति समेत ननद, सास और बुआ सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है।
चरवा खुर्द निवासी हंसराज पासी ने बताया कि बेटी वंदना देवी की शादी चार साल पहले पिपरी कोतवाली क्षेत्र के औधन निवासी सूरज पासी से की थी। आरोप है कि शादी में एक लाख नकद और सामान की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि चार दिन पहले पति ने ननद और सास के साथ मिलकर विवाहिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इससे विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
मामले में विवाहिता के पिता हंसराज की तहरीर पर पुलिस ने पति सूरज पासी, ननद आरती देवी सहित सास और बुआ सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता का बयान दर्ज किया जाएगा।