फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   NA

Kaushambi News: सुविधा शुल्क नहीं देने पर आवास की सूची से नाम काटने का आरोप

Sat, 28 Jan 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 28 Jan 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
NA
सुविधा शुल्क नहीं देने पर आवास की सूची से नाम काटने का आरोप
विज्ञापन

ब्लॉक में धरने पर बैठे भीषमपुर के ग्रामीण, सचिव ने जांच का भरोसा देकर कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। पीएम आवास की सूची से नाम कटने से नाराज भीषमपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में धरना दिया और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। ग्राम पंचायत सचिव ने किसी तरह सभी को समझाकर शांत कराया।
दरअसल डेढ़-दो साल पहले पीएम आवास के लिए किए गए आवेदनों पर अब पात्रों को लाभ दिलाया जा रहा है। इसके लिए पहले से आए आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। भीषमपुर से भी तमाम लोगों ने पीएम आवास की खातिर आवेदन किए थे। इनमें से कई को अपात्र घोषित कर पीएम आवास की सूची से नाम काट दिया गया। इससे नाराज महिलाओं और पुरुषों को मिलाकर करीब 40 लोग ब्लॉक पहुंचे। ग्रामीण बीडीओ से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन वह नहीं मिले। इससे गुस्साए लोग वहीं पर धरने में बैठ गए। ग्राम पंचायत सचिव त्रिलोकीनाथ पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन

शिवलाल, श्यामकली, कविता देवी, पंकज, शांति देवी, बजरंगीलाल, सुंदरी देवी, होरी लाल, सीमा, नथन लाल आदि ने आरोप लगाया कि पीएम आवास दिलाने के लिए 10 हजार रुपये का सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। गरीबी के चलते रुपये नहीं पाए, इसलिए उनके नाम पात्रों की सूची से काट दिए गए। ग्राम पंचायत सचिव ने कहा कि जो लोग पात्रता की श्रेणी से बाहर थे, उन्हीं के आवेदन निरस्त किए गए हैं। फिर भी किसी को कोई शिकायत है तो मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि जो पात्र होंगे उन्हें पीएम आवास मिलेगा। वसूली की बात सामने आई तो दोषी पर कार्रवाई भी होगी। सचिव से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed