फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   NA

Kaushambi News: बेकाबू वाहन ने बाइक सवार सगे भाइयों को कुचला, एक की मौत

Sat, 28 Jan 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 28 Jan 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
NA
बेकाबू वाहन ने बाइक सवार सगे भाइयों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन

-चरवा कस्बे के सझिया वार्ड में बुधवार की रात हुआ हादसा, कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कस्बे के सझिया वार्ड के पास बुुधवार की देररात निमंत्रण से लौट रहे सगे भाइयों को बेकाबू वाहन ने कुचल दिया। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चरवा कोतवाली इलाके के नया तालाब सैयद सरावां निवासी फूलचंद्र यादव किसान हैं। उनके दो बेटे सुनील यादव (25) और अभय राज यादव (20) रोजी रोटी के सिलसिले मे पुणे में रहते हैं। एक सप्ताह पहले दोनों भाई घर लौटे थे। बुधवार की शाम को दोनों भाई समसपुर गांव एक निमंत्रण में गए थे। रात करीब दस बजे दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में चरवा कस्बे के सझिया वार्ड के पास सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में सुनील यादव (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा भाई अभय राज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राज यादव को जिला अस्पताल भेजवाया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। इंस्पेक्टर चरवा आलोक कुमार का कहना है कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed