{"_id":"63d18d3977871a5d32023b10","slug":"na-kaushambi-news-c-3-1-41049-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाईटेंशन लाइन से पाइप छूने से मजदूर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाईटेंशन लाइन से पाइप छूने से मजदूर की गई जान
Thu, 26 Jan 2023 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन से पाइप छूने से मजदूर की गई जान
अजुहा। सैनी कोतवाली इलाके के केन कनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्घघोष कार्यक्रम था। इसके लिए कानेमऊ गांव के पीर मोहम्मद का टेंट बुक किया गया था। बुधवार सुबह टेंट कारोबारी के यहां काम करने वाला नांदेमई गांव का महेश (18) पुत्र अमर सिंह सामान समेटने गया था। बताते हैं कि निकालते वक्त हाईटेंशन लाइन से टेंट का पाइप छू गया। इससे महेश झुलस गया। स्कूल के कर्मचारी व ग्रामीण महेश को स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि टेंट हाउस संचालक की लापरवाही से महेश की जान गई है। हालांकि अजुहा चौकी प्रभारी गौरव त्रिवेदी का कहना है टेंट हाउस संचालक और पीड़ित परिवार के बीच सुलह की बात हो रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद