फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   NA

Kaushambi News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक जिम का हुआ शुभारंभ

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
NA
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक जिम का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

80 लाख रुपये किए गए खर्च, शुल्क देकर उठा सकते हैं सुविधा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। टेवां स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों को अब व्यायाम करने के उपकरणों को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिसर में ही नवनिर्मित आधुनिक जिम को शुरू कर दिया गया है। खिलाड़ियों के साथ ही अन्य लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में करीब 80 लाख रुपये से जिम की स्थापना कराई गई है। इसमें 65 लाख रुपये केवल जिम के उपकरणों पर खर्च हुए हैं। करीब 25 लाख रुपये से इसका भवन बनवाया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी रुस्तम खान ने बताया कि स्टेडियम में करीब 200 खिलाड़ियों का पंजीकरण हैं। 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी पहले से ही प्रति वर्ष 150 और इससे अधिक आयु के खिलाड़ी 300 रुपये प्रतिमाह शुल्क जमा करते हैं। इसलिए इनकी खातिर जिम का शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बाहरी लोगों को 500 रुपये चुकाना पड़ेगा। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिम में लगे सारे उपकरण आधुनिक हैं। फिलहाल उनकी देखरेख में ही इसका संचालन हो रहा है। उम्मीद है कि अगले वित्तीय वर्ष में ट्रेनर की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed