फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Murder of old man sleeping on tubewell with sharp weapon, sensation created in the village

कौशांबी : नलकूप की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

Mon, 24 Oct 2022 01:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 01:58 PM IST
सार

नसीरपुर गांव निवासी त्रिभुवन सेन (70) के खेत बरई सलेम गांव में हैं। बरई सलेम गांव की नसीरपुर से एक किलोमीटर दूरी है। त्रिभुवन वहीं अपने खेत में लगे नलकूप में ही रहता था। दिन के वक्त बेटा महेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पिता को खाना देने आता था।

विज्ञापन
Murder of old man sleeping on tubewell with sharp weapon, sensation created in the village
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ और छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोखराज कोतवाली के बरई सलेम गांव में रविवार रात नलकूप की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसके चेहरे, सिर और आंख पर धारदार हथियार से हमला किया था। सोमवार सुबह बेटा नलकूप पहुंचा तो पिता की रक्त रंजिश लाश देख फफक पड़ा। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन



नसीरपुर गांव निवासी त्रिभुवन सेन (70) के खेत बरई सलेम गांव में हैं। बरई सलेम गांव की नसीरपुर से एक किलोमीटर दूरी है। त्रिभुवन वहीं अपने खेत में लगे नलकूप में ही रहता था। दिन के वक्त बेटा महेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पिता को खाना देने आता था।  इसके बाद बेटा भी पिता के साथ किसानी में हाथ बंटाता था। बेटे महेश के मुताबिक सुबह जब वह नलकूप पहुंचा तो देखा कि पिता की खून से लथपथ लाश चारपाई पर पड़ी है। उसने घटना की जानकारी पुलिस व ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन



मौके पर सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह, इंस्पेक्टर तेज बहादुर और मूरतगंज चौकी प्रभारी राकेश राय फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस मौके से वारदात के बाबत कुछ सुराग भी हाथ लगे। लेकिन अभी पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बोल रही। इंस्पेक्टर का कहना है परिवार के लोगों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। परिजन जो तहरीर देंगे जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed