{"_id":"5da0d2ca8ebc3e93d229121c","slug":"mukimpur-and-mahagupur-s-ration-shop-canceled-kaushambi-news-ald257255038","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीमपुर और महंगूपुर के कोटे की दुकान निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकीमपुर और महंगूपुर के कोटे की दुकान निरस्त
विज्ञापन
मुकीमपुर और महंगूपुर के राशन की दुकान निरस्त
-जिलाधिकारी के आदेश पर डीएसओ ने की कार्रवाई
मंझनपुर। सदर तहसील के मुकीमपुर और महंगूपुर गांव के राशन की दुकान निरस्त कर दी गई है। इनके विक्रेताओं पर ओवररेटिंग और राशन की कालाबाजारी करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था। जांच रिपोर्ट व डीएम के आदेश पर डीएसओ ने कार्रवाई की है।
मुकीमपुर गांव के ग्रामीणों ने पिछले महीने डीएम से मिलकर उचित दर विक्रेता दयाराम की शिकायत की थी। आरोपों की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कराई। टीम में शामिल पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार, मदन किशोर व निखिल गौतम ने जांच के दौरान दुकान से माल गायब पाया। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने करारी थाने में कोटेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दिया। साथ ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इसी तरह महंगूपुर के उचित दर विक्रेता दिनेश सिंह पर ग्रामीणों ने ओवररेटिंग करने, समय से खाद्यान्न वितरित नहीं करने के साथ ही अंगूठा लगवाकर कार्ड धारकों को राशन नहीं देने का आरोप लगाया था। अफसरों की जांच में आरोप सही पाए गए। दोनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने इनकी दुकानें निरस्त कर दिया। इस कार्रवाई से कालाबाजारी करने वाले कोटेदारों में खलबली है।