{"_id":"5d794b5f8ebc3e93dd48e38d","slug":"mp-and-mla-welcomed-the-minister-kaushambi-news-ald2546255154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का सांसद और विधायक ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP and MLA welcomed the minister
- फोटो : KAUSHAMBI
Link Copied
मंत्री का सांसद व विधायक ने किया स्वागत
विज्ञापन
मंझनपुर। बुधवार को चित्रकूट दौरे पर जा रहे प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह का भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गंगा नदी के लेहदरी पुर सांसद व विधायक ने मंत्री का स्वागत कर उनकी आगवानी की।
लघु सिंचाई विभाग के मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह बुधवार को कौशाम्बी पहुंचे। लेहदरी में सांसद विनोद सोनकर व सदर विधायक लाल बहादुर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री का काफिला सिराथू विधायक शीतला प्रसाद के आवास पर आकर रुका। यहां पर विधायक ने मंत्री के जलपान की व्यवस्था की थी। मंझनपुर चौराहे पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, पिंटू द्विवेदी, बच्चा केसरवानी, लोकेश उर्फ पप्पू चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान आशीष केसरवानी, कल्लू पंडा. रूपेश विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे। यहां के बाद मंत्री कांशीराम गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां भोजन की व्यवस्था की गई थी। भोजन के बाद मंत्री रत्नावली धाम पहुंचे। यहां माथा टेकने के बाद मंत्री का काफिला सांसद चित्रकूट जिले में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।