फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Movement warning if land development bank is not transferred

भूमि विकास बैंक वापस करने में प्रयागराज ने खड़े किए हांथ

Sat, 27 Jul 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Movement warning if land development bank is not transferred
भूमि विकास बैंक स्थानांतरित नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

वर्षों से प्रयागराज के कटरा में संचालित हो रहा चायल तहसील का सहकारी बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चायल तहसील का भूमि विकास बैंक फिलहाल प्रयागराज से ही संचालित होगा। अधिकारियों ने इसको चायल तहसील में वापस करने के लिए विभागीय अड़चन का हवाला दिया है। इससे किसान मायूस हैं।

चायल तहसील का भूमि विकास बैंक कौशाम्बी जनपद के स्थापना के पूर्व से ही प्रयागराज जिले में संचालित किया जा रहा है। यह चायल तहसील से 50 किलोमीटर दूर है। ऐसे में क्षेत्र के काश्तकारों को अपना जिला और तहसील छोड़कर दूसरे जनपद जाने में काफी दिक्कत होती है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने शिकायत कर तहसील के इस बैंक को तहसील क्षेत्र में स्थापित कराने की कवायद शुरू की थी। शासन को पत्र भेजकर बैंक चायल में स्थापित करने की मांग की थी, लेकिन बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों ने किसानों की इस समस्या को अनदेखा करते हुए पानी फेर दिया। शिकायतकर्ता श्याम कुमार पाल द्वारा भेजी गई शिकायत में विभागीय अड़चन का हवाला देते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक ने जवाब भेजा है। इसमें उन्होंने बताया है कि बैंक को चायल तहसील में स्थापित होने से उनका मंडल स्तरीय कार्यालय प्रभावित होगा। साथ ही कर्मचारियों को आने जाने में दिक्कत होगी। किसानों की समस्या को दरकिनार कर कर्मचारियों की समस्या को समझने वाले अधिकारियों ने गोलमोल जवाब देकर जवाब में खानापूर्ति की। इससे क्षेत्र के किसान असंतुष्ट हैं। क्षेत्र के किसान चंदू तिवारी, राम सुमेरे, राम सरन यादव, नोखे लाल, मिश्री लाल, श्याम लाल आदि ने भूमि विकास बैंक का स्थानांतरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed