फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother-son dies in road accident

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

Mon, 29 Jul 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mother-son dies in road accident
Mother-son dies in road accident - फोटो : KAUSHAMBI
ट्रैक्टर से भिड़ी स्कूटी, मां-बेटे की मौत
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के इमामगंज गांव के समीप रविवार सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
टेंढ़ीमोड़। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के इमामगंज गांव के समीप रविवार सुबह एक बेकाबू स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। इससे स्कूटी सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी ओमप्रकाश पांडेय निधियावां स्थित एक निजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। उन्होंने प्रयागराज के झलवा में भी एक मकान बनवा रखा है। इनकी पत्नी गबोल देवी (38) शनिवार को बेटे अक्षय पांडेय (16) के साथ झलवा गई थीं। रविवार सुबह मां-बेटे स्कूटी से वापस सिराथू लौट रहे थे। स्कूटी गबोल देवी चला रही थीं। इमामगंज के समीप अचानक स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। आसपास के मोके पर पहुंचे। लोग घायलों को अस्पताल भेजवाने का प्रबंध कर रहे थे। इससे पहले ही उनकी सांसें थम गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed