{"_id":"61311f848ebc3e887b7a0514","slug":"mla-s-grandson-asked-for-extortion-from-the-cloth-merchant-kaushambi-news-ald3148459149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर बिंदकी के विधायक के नाती ने कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर बिंदकी के विधायक के नाती ने कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Sat, 04 Sep 2021 06:26 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 06:26 PM IST
सार
पइंसा कोतवाली के मकनपुर गांव निवासी इमरान जब्बार ने उदिहिन खुर्द कस्बे में कपड़े की दुकान खोल रखी है। 22 अगस्त को इमरान ने पइंसा पुलिस को तहरीर देकर बिंदकी विधायक करन सिंह पटेल के नाती रितिक सिंह पटेल व उसके दोस्त दीपू सिंह और आकाश तिवारी पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रंगदारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहब्बतपुर पइंसा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी विधायक के नाती रितिक सिंह पटेल, दीपू सिंह और आकाश तिवारी के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को पीड़ित कपड़ा कारोबारी से 22 अगस्त को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित कारोबारी रितिक और उसके साथियों के आतंक से परेशान होकर दुकान बंद कर अज्ञात स्थान पर रह रहा है।
पइंसा कोतवाली के मकनपुर गांव निवासी इमरान जब्बार ने उदिहिन खुर्द कस्बे में कपड़े की दुकान खोल रखी है। 22 अगस्त को इमरान ने पइंसा पुलिस को तहरीर देकर बिंदकी विधायक करन सिंह पटेल के नाती रितिक सिंह पटेल व उसके दोस्त दीपू सिंह और आकाश तिवारी पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
इमरान जब्बार ने बताया कि रितिक अपने साथियों संग 10 अगस्त की शाम दुकान पर आया और 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई। रितिक अपने साथियों संग 22 अगस्त को दोबारा दुकान पहुंचकर उसे पीटा गया।
विज्ञापन
इस दौरान दुकान नहीं खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़ित इसके बाद से दुकान बंद कर अज्ञात स्थान पर चला गया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई होने और जेल भेजे जाने की खबर लगते ही वह एक बार फिर इंसाफ के लिए थाना पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ बुधवार रात केस दर्ज कर लिया है। पइंसा कोतवाल रमेश चंद्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच के बाद केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी महिला से दुष्कर्म के मामले जेल में बंद है।