फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MLA Pooja Pal reprimanded officials

Kaushambi News: जनसुनवाई में विधायक पूजा पाल ने अफसरों को लगाई फटकार, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
MLA Pooja Pal reprimanded officials
जनसुनवाई कार्यक्रम से पहले विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल का स्वागत करते कार्यकर्ता
चायल विधानसभा क्षेत्र की जनसुनवाई में विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

चायल स्थित जनसुनवाई कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित जनसुनवाई में विधायक पूजा पाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व विभाग से जुड़े भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले सामने आए। विधायक ने फरियादियों से सीधे संवाद कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनसुनवाई में नेवादा ब्लॉक के बरेठी गांव का एक गंभीर भूमि विवाद भी उठा। पीड़ित ने बताया कि वह पांच वर्षों से न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर विधायक ने जिलाधिकारी से वार्ता कर मामले के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल, नन्हे तिवारी, सोमदत्त मिश्रा, अश्विनी तिवारी, संजय त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, विमल मिश्रा और विवेक तिवारी मौजूद रहे।

जनसुनवाई कार्यक्रम से पहले विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल का स्वागत करते कार्यकर्ता

जनसुनवाई कार्यक्रम से पहले विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल का स्वागत करते कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed