{"_id":"6a2080b512682af73c04a6e7","slug":"middle-aged-mans-body-found-hanging-from-a-plum-tree-kaushambi-news-c-261-1-kmb1024-142516-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बैर के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बैर के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
वद्ध की मौत के बाद घर के बाहर बैठीं महिलाएं। संवाद
क्षेत्र के मीरापुर गांव में एक अधेड़ का शव बैर के पेड़ पर लुंगी के फंदे से लटका मिला। खेत की तरफ गई पत्नी ने लौटने पर देखा तो चीखुपकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मीरापुर निवासी करन सिंह पटेल (55) लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात उन्होंने गांव से करीब 100 मीटर दूर स्थित खेत के डेरा के पास एक बेर के पेड़ में लुंगी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पत्नी चमेली देवी की रात करीब 11 बजे नींद खुली तो उन्होंने पति को घर में न पाकर तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सुबह होने पर पत्नी को खेत के पास स्थित पेड़ पर उनका शव लटका मिला। यह देख वह चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे शहजादपुर चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा के तीन बेटे हैं। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।