फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Meters in the name of recovery

मीटर लगाने के नाम पर वसूली

Mon, 02 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Mon, 02 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
घरों में बिजली का मीटर लगाने के नाम पर भी उचक्कों का एक गिरोह ग्रामीणों को ठग रहा है। ऐसे ही एक गिरोह ने सिराथू के नगियामई गांव के करीब 80 लोगों से दो-दो सौ रुपये वसूल लिए। इलाहाबाद के रहने वाले ये युवक रविवार को भी वसूली कर रहे थे। इसी बीच गांववालों ने उन्हें पकड़कर सिराथू चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवकों से पूछताछ में जुटी है। वहीं एसडीओ आरसी अनुरागी ने बताया कि उपभोक्ताओं के घर में विभाग की ओर से मुफ्त में मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बिजली विभाग की ओर से इन दिनों घर-घर मीटर लगाने का अभियान शुरू किया गया है। अभियान को उचक्कों ने कमाई का जरिया बना लिया है। ऐसे ही उचक्कों के एक गिरोह ने नगियामई गांव में करीब 80 लोगों से मीटर लगाने के नाम पर दो-दो सौ रुपये की वसूली की है। गांव के रहने वाले शिवमोहन, राधेश्याम, सुखराम, हुबलाल, सुखलाल, सईद अली, मोहम्मद अब्बास, इकबाल अहमद, नग्गन, वाहिद आदि ने बताया कि खुद को बिजली का विभाग का कर्मचारी बताकर ये युवक गांव में तीन दिन से वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी जब ये युवक वसूली के लिए पहुंचे, तो कुछ लोगों को उन पर शक हो गया। पैसे लेने के तीन दिन बाद भी मीटर नहीं लगाए जाने की बावत पूछताछ करने पर युवक बहाने बनाने लगे। शक होने पर गांववालों ने एसडीओ सिराथू आरसी अनुरागी को फोन से पूछताछ की। उन्होंने मुफ्त में मीटर लगने की योजना की जानकारी गांववालों को दी। इस पर गांववालों ने तीन युवकों को धरदबोचा और सिराथू चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि मीटर के नाम पर पैसे वसूल रहे तीनों युवक इलाहाबाद के फूलपुर के रहने वाले हैं। पुलिस युवकों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed