{"_id":"680a8e857e9e232c5806b8b7","slug":"mentally-ill-woman-created-a-ruckus-threw-bricks-and-stones-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124630-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मनोरोगी महिला ने किया हंगामा, चलाए ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मनोरोगी महिला ने किया हंगामा, चलाए ईंट-पत्थर
Fri, 25 Apr 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
कड़ाधाम कोतवाली के भानीपुर रोड दरगाह के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर हंगामा करते हुए ईंट-पत्थर फेंक रही महिला को पुलिस ने समझाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
दरगाह के समीप कुछ लोगों ने एक महिला को चीखते-चिल्लाते देखा। कुछ दुकानदारों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह ईंट-पत्थर फेंकने लगी। किसी के चोटिल होने की आशंका पर घटना की जानकारी कोतवाली में दी गई। महिला कांस्टेबल समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचे और किसी तरह समझाकर महिला को मेडिकल कॉलेज लेकर गए।
वहीं, इसकी जानकारी जब उसके पति रंजीत सरोज निवासी अड़हरा करारी को हुई तो वह भी अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि पत्नी रेखा मासिक रूप से बीमार है। बुधवार को वह बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
-- -- -