फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MBBS 2nd year academic session begins

Kaushambi News: एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का शैक्षणिक सत्र शुरू

Mon, 15 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 15 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
MBBS 2nd year academic session begins
राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का शैक्षणिक सत्र 22 सितंबर से शुरू होगा। कॉलेज प्रशासन ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. हरिओम सिंह ने बताया कि इस वर्ष छात्र पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी और फॉरेंसिक मेडिसिन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन करेंगे। सभी विभागों को नियमित कक्षाएं संचालित करने और विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बार शिक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए स्मार्ट क्लास, डिजिटल लेक्चर और केस स्टडी आधारित लर्निंग पद्धति अपनाई जाएगी। छात्रों को शोध और प्रेजेंटेशन गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों से समय पर उपस्थित होने, प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। अनुशासन बनाए रखने के लिए कक्षाओं में मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि छात्रावास एवं कैंपस में स्वच्छता और कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed