{"_id":"5aa429bf4f1c1ba4758b4c5a","slug":"matter-of-saraiakil","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागे प्रेमी युगल, धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से भागे प्रेमी युगल, धरे गए
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल। क्षेत्र की एक 14 वर्षीय लड़की का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया। इससे तंग आकर गुरुवार शाम प्रेमी घर से भाग गए। अगले दिन सुबह पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। इसके बाद थाने में पंचायत शुरू हो गई। लड़की की जिद के आगे उसके परिजन भी हार गए। वह शादी के लिए राजी हो गए। जबकि युवक के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। हालांकि युवक विवाह के लिए अड़ा रहा, लेकिन परिवार वालों के आगे उसकी एक नहीं चली। सरायअकिल इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन