फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mass replication of an inter-college Charwa

आदर्श इंटर कालेज चरवा में सामूहिक नकल

Tue, 24 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 24 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mass replication of an inter-college Charwa
यूपी बोर्ड की हो रही परीक्षा के दौरान सोमवार को आदर्श ग्रामसभा इंटर कालेज चरवा में हाईस्कूल विज्ञान विषय में सामूहिक नकल का भंडाफोड़ हुआ। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे डीएम, एसपी को 15 में से 11 कमरों में सामूहिक नकल होती मिली। वही 36 परीक्षार्थियों के पास से नकल सामाग्री भी मिली है। वहीं स्कूल का बाथरूम भी नकल सामाग्री से भरा हुआ था। डीएम ने सोमवार को हुई हाइस्कूल विज्ञान की परीक्षा को निरस्त करने की रिपोर्ट बोर्ड को भेजते हुए यहां के केंद्र व्यवस्थापक अशोक कुमार पांडेय के खिलाफ चरवा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। वहीं उन्हें ड्यूटी से भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन


 नकलमंडी के रूप में कुख्यात कौशाम्बी में सख्ती के बाद भी परीक्षा केंद्रों पर नकलमाफिया मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। इसकी ही बानगी सोमवार को पहली पाली में हुई हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में दिखी। जहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट को इस परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल होने का अंदेशा हुआ। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल डीएम को दी। साथ ही फोर्स के साथ उन्हें इस परीक्षा केंद्र पर बुलाया। सूचना पर डीएम, एसपी, डीआईओएस फोर्स के साथ परीक्षा केंद्र चरवा पहुंचे। केंद्र के एक-एक कक्ष और परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन


डीएम राजमणि यादव ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र के 15 में से 11 कमरों में नकल हो रही थी। वहीं कक्ष संख्या 6 के 15 परीक्षार्थियों, कक्ष संख्या 12 के 9 और कक्ष संख्या 13 के 12 परीक्षार्थियों के पास से नकल सामाग्री भी बरादम हुई है। इसके अलावा जांच के दौरान स्कूल के बाथरूम से भी भारी मात्रा में नकल सामाग्री मिली है। डीएम ने तत्काल केंद्र व्यवस्थापक अशोक कुमार पांडेय पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ड्यूटी से हटा दिया। साथ ही उनके खिलाफ डीआईओएस ने चरवा थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी है। वहीं डीएम ने सोमवार की पहली पाली में हुई हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा को निरस्त करते हुए इसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है। साथ ही उन्होंने इस परीक्षा केंद्र को डिबार करने की भी संस्तुति बोर्ड को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हाईस्कूल विज्ञान की सोमवार को पहली पाली हुई परीक्षा के दौरान उच्चतर माध्यमिक स्कूल कोठी कनैली के केंद्र व्यवस्थापक ने अभय कुमार के नाम पर अनूप सिंह पुत्र चंद्रभवन सिंह को परीक्षा देते धरदबोचा। जांच में सामने आया कि अनूप सिंह वर्ष 2005 में हाईस्कूल, वर्ष 2007 में इंटरमीडिएट की परीक्षा यूपी बोर्ड से ही उत्तीर्ण कर चुका है। साथ ही इसने जालौन से बीएससी भी की है। केंद्र व्यवस्थापक सुंदरजीत त्रिपाठी ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।

हाईस्कूल की सोमवार को हुई पहली पाली की परीक्षा में बेला देवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल सेवढ़ा में सेक्टर मजिस्ट्रेट एबीएसए मंझनपुर रतनलाल ने दो परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। उन्होंने नकल करते मिले दोनों परीक्षार्थी को रिस्टीकेट कर दिया है। इसी तरह से उच्चतर माध्यमिक स्कूल जमदुआ अषाढ़ा और मानसिंह इंटर कालेज अलीपुर जीता में भी एक-एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़े जाने पर रिस्टीकेट किया गया है।


कहते हैं पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती है। इसे ही चरितार्थ किया है फतेहपुर के रहने वाले 64 वर्षीय अतहर। जो इन दिनों चल रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा दे रहे हैं। फतेहपुर के रहमतपुर गांव निवासी अतहर रामपाल त्रिपाठी इंटर कालेज हटवा रामपुर मडूकी परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है। 15 जुलाई 1951 में जन्मे अतहर ने बताया कि उसकी दिली तमन्ना थी कि वह परीक्षा देकर हाईस्कूल पास करे। इसी सोच के साथ उसने इस वर्ष हाईस्कूल का फार्म भरा, बल्कि वह परीक्षा भी दे रहा है। अतहर की लगन, पढ़ाई के प्रति उसका जज्बा, जुनून निरक्षर ही नहीं नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed