फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman strangled to death for dowry, case filed against three including husband

Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति समेत तीन पर केस

Mon, 07 Apr 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 07 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman strangled to death for dowry, case filed against three including husband
संदीपनघाट कोतवाली के उजिहिनी खालसा गांव में रविवार रात एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतक के पिता ने दहेज के लिए गला घोंटकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चरवा के सैयदसरावां निवासी मो. आबिद ने बताया कि उसने अपनी बेटी तरन्नुम बेगम की शादी नवंबर 2022 में संदीपनघाट के उजिहिनी गांव के मो. यासीन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख नकदी के साथ बाइक मांग रहा था। इसके बाद छोटी-छोटी बात को लेकर पति व ननद मोमिना अक्सर उसकी पिटाई करते रहते थे।
विज्ञापन

31 मार्च को भी पति ने अपने बुआ के बेटे और बहन के साथ मिलकर तरन्नुम की पिटाई की और घर से भगा दिया। मायके आई विवाहिता ने बात परिजनाें से बताई। इस पर आबिद उसी दिन बेटी को लेकर ससुराल पहुंचा, समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। शनिवार रात करीब 10 बजे पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि ससुरालियों ने तरन्नुम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वाले ससुराल उजिहिनी खालसा पहुंचे। बेटी का शव तखत पर पड़ा देख बिलख पड़े। सूचना के बाद आई पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वृजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक के पति उसके बुआ के बेटे व बहन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed