{"_id":"6117b9478ebc3edfbb72664c","slug":"married-woman-beaten-to-death-in-kaushambi-after-having-four-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: कौशाम्बी में चार बेटी पैदा होने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: कौशाम्बी में चार बेटी पैदा होने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या
Sat, 14 Aug 2021 06:08 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:08 PM IST
सार
स्थानीय कोतवाली के बड़ी गौहानी गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का संदिग्ध हालत में फांसी से लटकता शव मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय कोतवाली के बड़ी गौहानी गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का संदिग्ध हालत में फांसी से लटकता शव मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विवाहिता के भाई का कहना है कि शादी के बाद से ही पति उसकी बहन को प्रताड़ित किया करता था। चार बेटी पैदा होने के बाद उसका जुल्म और बढ़ गया था। फिलहाल घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
करारी कोतवाली के अर्का महावीरपुर निवासी छेदीलाल गौतम ने पांच साल पहले अपनी बेटी रीता की शादी बड़ी गौहानी गांव निवासी अभिमन्यु के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही रीता की ससुराल में कलह होने लगी। शनिवार सुबह विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे रीता के भाई मुकेश गौतम ने बताया कि उसकी बहन ने चार बेटियों को जन्म दिया। अभिमन्यु बेटा चाहता था। चौथी बेटी पैदा होने के बाद से रीता पर जुल्म बढ़ गए।
विज्ञापन
शुक्रवार रात रीता को पीटने के बाद उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया गया। परिजनों की सूचना पर चरवा कोतवाली पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। विवाहिता के भाई ने तहरीर दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।