फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman beaten for dowry, expelled from home

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Wed, 13 Nov 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry, expelled from home
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

पिपरी में ब्याही थी प्रयागराज की बेटी, पति समेत पांच के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चंद्रसेनपुर गांव में ब्याही प्रयागराज की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रयागराज के करनलगंज मोहल्ले की नीतू देवी ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले चंद्रसेनपुर निवासी मंजीत से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो पखवाड़े भर पहले दहेजलोभियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति मंजीत, ससुर धारा, सास प्रेमपति, जेठ देवेंद्र व जेठानी नीलम आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed