फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married knockout out of the house

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Wed, 27 May 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 27 May 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगदी की मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। यातनाओं से तंग युवती मायके पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई पर कोई बात नहीं बनी। सोमवार को विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


इलाहाबाद जिले के अकबरपुर की रहने वाली अलका पत्नी निराले ने बताया कि करीब सालभर पहले बेटी खुशबू की शादी मंझनपुर के गांधीनगर निवासी नौशाद से की थी। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराली उससे एक लाख रुपये की लगातार मांग कर कहर ढा रहे थे।मांग पूरी नहीं होने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ससुरालियों ने हद तो तबअ पार कर दिया जब पिटाई के बाद घर से भगा दिया। ससुरालियों की पिटाई के बाद मायके पहुंची युवती की दशा देख परिजन सन्न रह गए। दोनों परिवारों के बीच हुई पंचायत में भी बात नहीं बनी। सोमवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed