{"_id":"612655ef8ebc3e7a2b18c103","slug":"manager-dies-after-being-hit-by-current-in-inverter-chaos-kaushambi-news-ald31413877","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनवर्टर में उतरे करंट की चपेट में आकर प्रबंधक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनवर्टर में उतरे करंट की चपेट में आकर प्रबंधक की मौत, कोहराम
Wed, 25 Aug 2021 10:58 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के दरहा गांव में मंगलवार रात इनवर्टर में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से निजी आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक की मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दरहा गांव निवासी नवरंग सिंह किसानी करते हैं। उनका बेटा अनुपम उर्फ नकुल सिंह (30) गांव में ही आशा प्राइवेट आईटीआई कॉलेज का संचालन करते थे। वह संस्थान के प्रबंधक थे।
मंगलवार रात बिजली अचानक गुल हो गई और इनवर्टर से भी सप्लाई बंद हो गई। इस पर अनुपम इनवर्टर ठीक करने लगे। बताते हैं कि इनवर्टर से कोई तार निकला था। जिसे अनुपम जोड़ रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान तार में उतरे करंट की चपेट में अनुपम आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अनुपम अविवाहित थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। इस बीच पड़ोेसी की सूचना पर पुलिस भी आ गई। पर, घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। बुधवार को शोकाकुल माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।