{"_id":"628d2d786e6a2d0648401b61","slug":"make-others-aware-by-following-the-traffic-rules-yourself-ig-kaushambi-news-ald3337418129","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का स्वयं अनुपालन कर दूसरों को भी करें जागरूक : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का स्वयं अनुपालन कर दूसरों को भी करें जागरूक : आईजी
विज्ञापन
चंद्रशेखर सिंह कालेज ऑफ फार्मेसी में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में रंगोली देखते आईजी राकेश सिंह
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर कॉलेज ऑफ फार्मेसी कोइलहा में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह, डीएम सुजीत कुमार एवं एसपी हेमराज मीणा ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में आईजी ने कहा कि सड़क दुर्घटना बहुत ही गंभीर विषय है। शासन ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा माह मनाने के साथ ही विशेष जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सड़क दुर्घटना में परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंचती है। बताया कि प्रयागराज परिक्षेत्र में जनवरी से अब तक लगभग 400 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है।
ऐसे में हम सभी को यातायात नियमों का अनुपालन करने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। कहा कि किसी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना होने पर उसे फौरन एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराएं। ताकि, समय से उपचार मिलने पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बच सके। डीएम ने कहा कि हर साल सड़क सुरक्षा के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों जागरूक किया जाता रहा है, लेकिन इस बार शासन ने सड़क सुरक्षा माह को गंभीरतापूर्वक लेते हुए विशेष अभियान के तौर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। सड़कों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। सड़क पर ट्रक आदि भारी वाहन खड़ी करने वालों एवं अवैध ऑटो स्टैंड के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि जिले में चार माह के दौरान 42 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई हैं। उन्होंने इस मौके पर एसडीएम चायल मनीष यादव, सीओ श्यामकांत, सीएमओ डॉ. केसी राय, एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल आदि मौजूद रहे।