फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mahawan beat Karari by nine wickets

Kaushambi News: महावां ने दी करारी को नौ विकेट से शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mahawan beat Karari by nine wickets
महावां ने दी करारी को नौ विकेट से शिकस्त
विज्ञापन

बारा। कोसम इनाम स्थित उदयन पैलेस के प्रांगण में आखरी सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला गया। रिजवी सुपर किंग्स करारी व खान क्रिकेट क्लब महावां की टीम के बीच मुकाबला हुआ। खान क्रिकेट क्लब महावां ने रिजवी सुपर किंग्स करारी की टीम को शिकस्त दी। करारी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 16 ओवर के खेल में 11.3 ओवर टीम खेल सकी। इसमें 66 रन बना कर टीम ऑल ऑउट हो गई। जवाबी पारी खेलने उतरी महावां की टीम ने मात्र 4.2 ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह महावां की टीम ने नौ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी सचिन ने 35 रनों को योगदान दिया और दूसरी टीम के दो विकेट भी चटकाए। अंपायर की भूमिका मासूम अब्बास और योगेश ने निभाई। कमेंट्री मो. शारिक व प्रीतम ने की। स्कोरर अजीज अहमद रहे। आयोजक राजेश कुमार, सोनू रिजवी करारी, जैद खान महावां, हसन अली, सरताज हुसैन, अब्दुल रहमान, समीर, मो. रजा, लियाकत हुसैन, बृजेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed