फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Magistrate's wife assaulted and molested, case registered

मजिस्ट्रेट की पत्नी से मारपीट व छेड़छाड़, केस दर्ज

Sat, 30 Apr 2022 08:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Magistrate's wife assaulted and molested, case registered
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मजिस्ट्रेट की पत्नी के साथ दबंगों ने मारपीट व छेड़खानी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही पांचों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र एक गांव में रहने वाली महिला के पति गोंडा जिले में मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं। महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह गांव स्थित खेत में अपने दिवंगत पिता व दादा-दादी की प्रतिमाएं बनवा रहीं थीं।
विज्ञापन

इसी बीच मिर्जापुर चंदनापुर गांव निवासी एक नाबालिग किशोर ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। जब उन्होंने ट्रैक्टर ठीक ढंग से चलाने की बात कही तो किशोर ने अपने पिता जीवनलाल समेत अन्य घरवालों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि आते ही जीवनलाल व उसके घर वालों ने गालीगलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने उनके साथ छेड़खानी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जुटे पड़ोसियों ने बीचबचाव कर मामला किसी तरह शांत कराया। थाने पहुंचकर पीड़िता ने नामजद तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस ने मामले में जीवनलाल, ओमप्रकाश, सुनील, विपिन व प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed