{"_id":"5d3218438ebc3e6d1525a437","slug":"loud-voice-against-harassment-kaushambi-news-ald2499004130","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ बुलंद करें आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ बुलंद करें आवाज
विज्ञापन
Loud voice against harassment
- फोटो : KAUSHAMBI
उत्पीड़न के खिलाफ बुलंद करें आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के चार स्कूलों में गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में भी गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनकर उत्नीडन के खिलाफ आवाज बुलंद करने का मंत्र दिया।
पूरामुफ्ती स्थित मधुपति वाचस्पति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पुलिस-प्रशासन के साथ ही सरकार भी बेटियों की सुरक्षा को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है। 1090, 1081 और यूपी-100 सहित कई हेल्पलाइन बनाई गई हैं। लड़कियां बेहिचक होकर इनका इस्तेमाल करें। स्कूल-कॉलेज या बाजार आते-जाते वक्त रास्ते में कोई छेडख़ानी करता है तो इसकी शिकायत इन हेल्पलाइन पर की जा सकती है। इसमें किसी तरह का कोई संकोच नहीं करना चाहिए। क्योंकि शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है। साथ ही संकोच करने से शोहदों का हौसला बढ़ता है। उन्होंने बच्चियों से लगन लगाकर पढ़ाई करने की भी बात कही। एसपी ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं को यही सारी बातें बताईं। अन्य कॉलेजों में सर्किल के सीओ व महिला थाना प्रभारी आदि की अगुवाई में गोष्ठी हुई।