फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   loot in kaushmabi

महिला को बंधक बनाकर लूट ले गए नकदी और जेवरात

Mon, 23 Sep 2019 02:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
loot in kaushmabi
loot in kaushmabi - फोटो : KAUSHAMBI
चायल। सरायअकिल कोतवाली के बैरगांव में शनिवार रात चोरों ने दीवार फांदकर घर में सो रही महिला को बंधक बनाकर नकदी-जेवर सहित करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। गहने महिला के पति ने अपनी बहन की शादी के लिए बनवाकर रखे थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

बैरगांव निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र किसान है। 21 नवंबर को राजेंद्र की छोटी बहन ज्योति की शादी होनी है। बहन को शादी के लिए उसने गहने बनवाकर रखे थे। शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य बाहर बरामदे के सो रहे थे। अंदर कमरे में राजेंद्र की पत्नी सीमा देवी अकेली थी। तभी पीछे की दीवार से अज्ञात चोर आए और सीमा को बंधक बना लिया। कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें से 45 हजार नकद व करीब एक लाख के गहने चोर उठा ले गए। चोरों के जाने के बाद सीमा ने शोर मचाया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। राजेंद्र ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed