फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Look at those gangster putting crashed

रंग में भंग डालने वालों पर लगेगा गैंगस्टर

Fri, 13 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 13 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Look at those gangster putting crashed
मंझनपुर। पुलिस महानिरीक्षक बृजभूषण शर्मा ने बृहस्पतिवार को कौशाम्बी आकर जिले की कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। महाशिवरात्रि और होली की सुरक्षा तैयारियों की जांच की। त्यौहारों के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अवैध शराब के धंधेबाजों और पशुतस्करों पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक बृजभूषण शर्मा बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे कौशाम्बी आए। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय में मातहत अफसरों और थानेदारों के साथ बैठक की। कानून-व्यवस्था का जायजा लेते हुए महाशिवरात्रि और होली त्यौहार की तैयारी की समीक्षा की। थानेदार और क्षेत्राधिकारियों को होलिका दहन के स्थानों का स्थलीय जांच करने, ग्रामीणों के साथ बैठक करके विवादों का निस्तारण करने की हिदायत दी। साथ ही त्यौहारों के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ गैंगस्टर जैसी कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक को मंदिरों में महिलाओं की भीड़ अधिक रहती है। अत: इस दौरान मंदिर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने पशुतस्करी और अवैध शराब के धंधेबाजों पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार दबिश देकर अवैध शराब बनाने के काले कारोबार को पूरी तरह से बंद कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साथ ही वाहन चोरी की घटनाओं पर भी नजर रखने को कहा। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने में हो रही कमी पर भी गुस्सा जताया। साथ ही हिदायत दी कि एफआईआर लिखते समय धाराओं को कम करने का भी प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। इस मौके पर एसपी रतनकांत पांडेय, एएसपी ओपी पांडेय, सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह, सीओ चायल आलोक कुमार, सीओ सिराथू जर्नादन प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed