फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lekhpal blood

हड़ताल ने रोकी राजस्व कार्य की रफ्तार

Fri, 16 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 16 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों की हड़ताल से भूमि खरीद से लेकर उसकी पैमाइश, हिस्सा फाट आदि का कार्य तहसील में ठप हो गया है। इसके अलावा खसरा, खतौनी का सत्यापन का काम भी बंद है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदक तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। उधर लेखपाल हैं कि वह छह सूत्री मांगों को पूरा कराने की जिद पर 23 दिन से अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


   जिले की तीनों तहसीलों के लेखपाल 23 अगस्त से कलमबंद हड़ताल पर हैं। लेखपालों की मांगे फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही हैं। वहीं लेखपाल भी किसी कीमत पर हड़ताल वापस लेने का नाम नहीं ले रहे हैं। 23 दिन से कलमबंद हड़ताल होने से लेखपालों से जुड़े सारे काम काज ठप हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति भूमि संबंधी मामलों की है। हड़ताल के चलते लोगों को भूमि संबंधी दस्तावेज नहीं मिल पा रहे हैं। दस्तावेज और पैमाइश के अभाव में खरीद का कामकाज भी ठप है। इससे शासन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। जिनकी नौकरी लग गई है उनका सत्यापन भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


सत्यापन बगैर बंदियों की नहीं हो पा रही जमानत
 लेखपालों की कलमबंद हड़ताल होने से जमानत मिलने के बाद भी कई बंदी जेल से रिहा नहीं हो पा रहे हैं। पचास हजार से अधिक की जमानत में लगाए गए भूमि संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। दस्तावेज प्रमाणित होने के अभाव में बंदियों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में न्यायालय से जमानत पा चुके कैदियों पर एक-एक दिन जेल में भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लेखपाल संघ के अध्यक्ष रोशन लाल यादव का कहना है कि जिले का लेखपाल तभी हड़ताल से वापस लौटेगा जब सूबे की सरकार उनकी मांगों पर गहनता से विचार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed