फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Learned kidnapping method from Youtube

Kaushambi News: यूट्यूब से सीखा अपहरण का तरीका

Mon, 07 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 07 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Learned kidnapping method from Youtube
पुलिस की गिरफ्त में आए अपहर्ताओं ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने अपहरण के लिए यूट्यूब देखकर तैयारी की थी। जिससे कि वह पुलिस की पकड़ में ना आ सकें। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट व यूट्यूब से एक दर्जन से अधिक अपहरण करने के तरीके खोजे। सबसे सटीक तरीका अपहरण के बाद गाड़ी बदलने, नींद की गोली खिलाने और फिर किस्तों में फिरौती मांगना लगा। इस पर इन्होंने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से पकड़े गए। जिले में एक दशक से अपहरण जैसी घटना नहीं हुई। इससे पूर्व करारी के खोजवापुर से एक युवक का अपहरण किया गया था। बाद में मंझनपुर के खोजवापुर में उसका शव मिला था।
विज्ञापन

----------
नींद की गोली खिलाकर किशोर को कर दिया था अचेत
अपहृत किशोर दिव्यांग है। इसलिए अपहर्ताओं ने उसे निशाना बनाया। अपहरण के बाद प्रतीक को नींद की गोली खिला दी। दवा के प्रभाव से प्रतीक सोता रहा। इससे अपहर्ताओं को उसे कहीं भी ले जाने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

----
पुलिस को चकमा देने के लिए बदली थीं गाड़ियां
अपहर्ताओं ने जब प्रतीक को लेकर भागे। इसी दौरान गांव के दो लोगों ने उनको देख लिया। फिर थोड़ी दूर खड़ी सफेद अपाचे में बैठक वे भागे थे। जिन लोगों ने उन्हें देखा उनसे मिली जानकारी के बाद पुलिस को अंदेशा था कि अपहर्ता गाड़ी बदल सकते हैं। पुलिस का यह अंदाजा सटीक निकला। अपहर्ताओं ने कुछ दूर जाने के बाद अपाचे छोड़ दी और चार पहिया वाहन से लेकर आगे बढ़े। पुलिस की नाकाबंदी की वजह से उनको कड़क शाह की दरगाह के पास रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा और वे पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सुनने व बोलने की कम थी क्षमता
प्रतीक विशेष बच्चा था। ऐसे में उसका परिवार के लोग खास ख्याल रखते थे। वह कक्षा पांच का विद्यार्थी था। उसका नामांकन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कराया गया था। पिता भारत के मुताबिक प्रतीक स्पष्ट बोल भी नहीं पाता था। उसके सुनने की क्षमता भी कम थी। तीन भाई-बहन में प्रतीक मझला था। बड़ा भाई आर्यन कक्षा सात और छोटी बहन महक चौथी कक्षा में पढ़ती है।

----
दो माह पहले लगा था सीसीटीवी
भारतलाल ने बताया कि उनका छोटा भाई मुंबई में रहता है। दो माह पहले घर पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाया गया था। घटना के दौरान सीसीटीवी का मुंह दूसरी तरह घूमा था। ऐसे में घटना रिकार्ड नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed