{"_id":"622df5237a36f633a258f6a4","slug":"lakhs-stolen-in-gramin-bank-s-mini-branch-attempts-at-bob-s-atm-booth-kaushambi-news-ald3287625148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक की मिनी शाखा में लाखों की चोरी, बीओबी के एटीएम बूथ में प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक की मिनी शाखा में लाखों की चोरी, बीओबी के एटीएम बूथ में प्रयास
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सेलरहा पश्चिम गांव में शनिवार रात शटर तोड़कर चोर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की मिनी शाखा से नकदी समेत लाखों का माल पार कर ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर तोड़कर उठा ले गए। साथ ही परिसर में लगे बीओबी एटीएम मशीन भी तोड़ने का भी प्रयास किया। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
कोखराज कोतवाली के टेंगाई जलालपुर निवासी महफूज आलम का मंझनपुर थाने के सेलरहा पश्चिम गांव में सड़क किनारे एक घर है। इस घर में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की मिनी शाखा के साथ ही बीओबी का एटीएम है।
महफूज के मुताबिक रोजाना की तरह वह शनिवार शाम शटर का ताला बंदकर घर चले गए थे। आधी रात को शटर तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने पहले एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर चोर मिनी ब्रांच में रखी 30 हजार नकदी, चार लैपटॉप, एलसीडी टीवी, इनवर्टर समेत लाखों का माल पार कर ले गए।
विज्ञापन
इससे पहले चोरों ने मिनी ब्रांच में लगा सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी तोड़कर साथ उठा ले गए। सुबह सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इस दौरान बस्ती से बाहर खेत से टूटी हुआ डीवीआर भी बरामद हुआ। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।