फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lady gang members blew the chain of the woman, thrashed when caught

लेडी गैंग की सदस्यों ने महिला की चेन उड़ाई, पकड़े जाने पर हुई धुनाई

Thu, 08 Jul 2021 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jul 2021 10:49 PM IST
सार

  • बृहस्पतिवार को पश्चिमशरीरा स्थित झारखंडी देवी देव स्थान पर हुई घटना

विज्ञापन
Lady gang members blew the chain of the woman, thrashed when caught
crime - फोटो : demo pic

विस्तार

पश्चिमशरीरा कस्बा स्थित झारखंडी देवी में दर्शन-पूजन के लिए पहुंची महिला की सोने की चेन लेडी गैंग की दो सदस्यों ने पार दिया। घटना की जानकारी पर महिला ने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों ने चेन छीनने वाली दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। उनके पास से छीनी गई चेन बरामद होने के बाद लोगों ने दोनों को जमकर पीटा। पकड़ी गई महिला चोरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पूरबशरीरा निवासी नीरज केसरवानी की पत्नी सुनीता बृहस्पतिवार को पश्चिमशरीरा स्थित झारखंडी देवी दर्शन के लिए गईं थी। इस बीच एक महिला ने सुनीता के गले में पड़ी सोने की चेन पार कर दी। घटना की जानकारी होने पर सुनीता शोर मचाने लगीं। इस बीच चेन निकालने वाली दो महिलाएं मंदिर परिसर से भागने लगीं। वहां मौजूद रहे लोगों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। मंदिर में रही सुनीता व अन्य महिलाओं ने दोनों की तलाशी ली तो छीनी गई चेन बरामद हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़ी गई महिला चोरों की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने चेन छीनने वाली दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान बच्ची देवी पत्नी सैकू निवासी बरइन का पूरा थाना पश्चिमशरीरा व मैना देवी पत्नी विनय सरोज निवासी पिपरी के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कोर्ट भेज दिया। इस बाबत परिश्चमशरीरा कोतवाली के इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed