{"_id":"61672cd5ac3042229f0b580d","slug":"kiln-worker-dies-in-car-collision-kaushambi-news-ald318126673","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से भट्ठा मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से भट्ठा मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली क्षेत्र में इमामगंज बाजार के नजदीक बुधवार शाम सड़क पार कर रहे भट्ठा मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में भट्ठा मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज के सिकंदरपुर बजहा निवासी सोने लाल (50) एक ईंट भट्ठे पर बग्घी से कच्ची ईंट की ढुलाई का काम करता था। रोजाना की तरह वह बुधवार शाम भी घर आया था। शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क पार कर वह घोड़े को चारा देने जा रहा था।
तभी मूरतगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसा देख आसपास मौजूद रहे लोग मौके पर पहुंचे। जब तक एंबुलेंस को फोन कर बुलाया जाता, तब तक सोनेलाल की मौत हो चुकी थी। सोनेलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।