फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kidnapped and gang-raped teenager

अपहरण कर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 14 Jul 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped and gang-raped teenager
अपहरण कर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। खेत की ओर गई पूरामुफ्ती इलाके की एक किशोरी का रविवार रात पड़ोस के एक युवक ने दो साथियों संग मिलकर अपहरण कर लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की। सुबह जीटी रोड पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित लड़की ने बताया कि रविवार रात वह खेत की ओर गई थी। वहां पड़ोसी युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ पहले से बैठा था। ये लोग कनपटी पर तमंचा सटाकर बाइक से सुनसान स्थान पर ले गए। वहां रात भर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पिटाई की। अल सुबह जीटी रोड पर छोड़कर फरार हो गए। घटना से सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में पूरामुफ्ती कोतवाल रमेश पटेल का कहना है कि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई लग रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed