फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Khaki gasped to show the minister 'all right', dragged the attendants away

मंत्री को ‘सब ठीक’ दिखाने में हांफी खाकी, तीमारदारों को घसीटकर भगाया

Sat, 07 May 2022 08:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Khaki gasped to show the minister 'all right', dragged the attendants away
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीजों का हाल पूछते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर - फोटो : KAUSHAMBI
जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था व मरीजों के तीमारदारों का गुबार थामने के लिए शनिवार को पुलिस वालों ने मोर्चा संभाला। मरीजों के तीमारदार स्ट्रेचर, बाहर से दवा लिखे जाने सहित तमाम शिकायतें लेकर बैठे थे, लेकिन पुलिस ने किसी को प्रभारी मंत्री के पास फटकने तक नहीं दिया। हालात, यह रहे कि स्ट्रेचर नहीं होने के कारण तीमारदारों को अपने मरीज को गोद में उठाकर भागना पड़ा, लेकिन किसी जिम्मेदार की उस पर नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री व प्रयागराज मंडल के प्रभारी अनिल राजभर शनिवार को जिले के दौरे पर थे। प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मरीजों से बात करने की इच्छा जाहिर की। इतना सुनते ही अफसरों को पसीना आ गया। आननफानन पुलिस के कुछ जवान इमरजेंसी भवन की तरफ लपके और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

किसी ने बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत की तो किसी का कहना था कि यहां स्ट्रेचर मांगने पर 70 रुपये वसूले जाते हैं। इस पर पुलिसकर्मियों ने सभी को परिसर के बाहर खदेड़ दिया। इसके बाद मंत्री का अस्पताल में आगमन हुआ। प्रभारी मंत्री ने इमरजेंसी व एनआरसी का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें सब कुछ चाक चौबंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दीपक सेठ को निर्देश दिया कि मरीजों को दवा बाहर से नहीं लिखी जाएं। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती बड़गांव निवासी रामलाल के तीमारदार सतीश सिंह को पुलिस ने भगा दिया। सतीश लिखित प्रार्थना पत्र लिए खड़े थे। उनका कहना था कि सिर्फ एक बार चिकित्सक राउंड लेने आते हैं। दवा बाहर से लिखी जाती है। अस्पताल में मंत्री के आगमन पर आज ही चादर बदली गई है। वहीं अस्पताल में भर्ती फतेहपुर जिले की पार्वती चौरसिया को रेफर कर दिया गया। पार्वती की बहू ने भी बाहर से दवा लिखे जाने का आरोप लगाया।

गोद में मरीज को लेकर भागा तीमारदार
जिला अस्पताल में एक मरीज के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया था। स्ट्रेचर नहीं होने के कारण मरीज के साथ तीमारदार उसे लेकर जमीन पर बैठा था। जैसे ही मंत्री का आना हुआ, पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ा लिया। नतीजतन तीमारदार बच्चे को गोद में उठाकर अस्पताल के बाहर भाग निकला।

लिा अस्पताल में प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान स्ट्रेचर न मिलने पर बच्चे को गोद में लेकर जात

लिा अस्पताल में प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान स्ट्रेचर न मिलने पर बच्चे को गोद में लेकर जात- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed